
एटा ~ थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता, चोरी की घटना में वांछित चल रहा आरोपी युवक गिरफ्तार, चोरी किया गया एक टीवी, एक मॉनिटर, दो कीबोर्ड, एक सीपीयू, 4 स्पीकर, एक यूपीएस तथा घटना में प्रयुक्त इको कार, दो लोहे की रॉड तथा अवैध असलहा कारतूस बरामद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह व क्षेत्राधिकारी अलीगंज के निर्देशन में तथा थानाध्यक्ष नयागांव के कुशल नेतृत्व में थाना नयागांव पुलिस द्वारा थाना नयागांव क्षेत्र के अलीगंज रोड पर बिथरा भट्टा के पास वादी मुनेंद्र पुत्र प्रेम सिंह निवासी उभई असद नगर थाना नयागांव जिला एटा की जन सेवा केंद्र की दुकान में की गई नकबजनी की घटना में प्रकाश में आए तथा वांछित चल रहे आरोपी अभियुक्त जुबेर को बरामदा माल तथा अवैध असलहा सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना-* दिनांक 27.09.2021 को वादी मुनेंद्र पुत्र प्रेम सिंह निवासी उभई असद नगर थाना नयागांव जिला एटा द्वारा थाना नयागांव पर इस आशय की सूचना दी गयी की दिनाँक 26/27.09.2021 को रात्रि करीब 01.00 बजे वादी मुनेंद्र पुत्र प्रेम सिंह निवासी उभई असद नगर थाना नयागांव जिला एटा की जन सेवा केंद्र की दुकान में तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा नकबजनी कर दुकान का सामान ले जाने के संबंध में सूचना दी। इस सूचना पर थाना नयागांव पर *मु0अ0सं0- 157/2021 धारा 457,380 भादंवि* अभियोग पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना में वांछित चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष नयागांव को निर्देशित किया गया। दिनाँक 23.09.2021 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त जुबेर पुत्र साबिर निवासी मोहल्ला मिश्राना कस्बा व थाना पटियाली जिला कासगंज को मंदिर मेरापुर रोड कस्बा सराय आघात से समय करीब 23.10 बजे गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना नयागांव पर मुoअoसं- 158/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता:-
1- जुबेर पुत्र साबिर निवासी मोहल्ला मिश्राना कस्बा व थाना पटियाली जिला कासगंज
बरामदगी:-
1.एक सीपीयू, 4 स्पीकर, एक यूपीएस तथा प्रयोग में लाई गई एक मारुति सुजुकी इको गाड़ी तथा दो लोहे की रॉड एक छोटी व एक बड़ी
2- एक अवैध तमंचा 315 बोर व 3 जिंदा कारतूस 315 बोर (संबंधित मु0अ0सं0- 157/2021 धारा 457, 380 भादवि) व कायमी मुकदमा अपराध संख्या 158/21 धारा 3/25 आयुध अधिनियम
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
- उपनिरीक्षक श्री नवल सिंह
- उप निरीक्षक श्री अनुरुद्ध सिंह
- आरक्षी 982 नितिन कुमार
- आरक्षी 1271 अरविंद कुमार