
#Etah…
पं० दीनदयाल जी की जयन्ती के अवसर पर विकासखण्डों पर आयोजित किया गया गरीब कल्याण दिवस
◾गरीबों के कल्याण हेतु स्टाल लगाकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की दी गई जानकारी
◾सांसद सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने शीतलपुर ब्लाक में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
◾इस दौरान श्रम, स्वास्थ्य, बेसिक शिक्षा, आयुष्मान भारत, आईसीडीएस, कृषि, खाद्य एवं रसद आदि विभागों द्वारा स्टाल लगाकर क्षेत्रीय जनसामान्य को योजनाओं की जानकारी दी गई।
◾क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियो एवं हजारों की संख्या में जनसामान्य ने आयोजित गरीब कल्याण दिवस में प्रतिभाग किया।
◾योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को कृषि यंत्र, स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।
◾सांसद राजवीर सिंह, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, मारहरा विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी, जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन आदि द्वारा शीतलपुर विकासखण्ड में आयोजित गरीब कल्याण दिवस का फीता काटकर शुभारंभ किया।
◾मुख्य विकास अधिकाकारी डा० अवधेश कुमार वाजपेयी ने कार्यक्रम के अंत में सभी आगन्तुक अतिथियों का आभार प्रकट किया।
◾कार्यक्रम का सफल संचालन जिला विकास अधिकारी एसएन सिंह कुशवाह ने किया।
◾इस अवसर पर जिला प्रभारी नागेन्द्र सिकरवार, ब्लाक प्रमुख पुष्पेन्द्र कुमार लोधी, डिप्टी कलेक्टर अबुल कलाम, एडीपीआरओ मनोज कुमार, प्रभारी डीपीओ संजय सिंह सहित अन्य अधिकारीगण, पाटी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।