साइकिल रैली के जनपद एटा आगमन पर भव्य स्वागत

एटा। आजादी के 75 साल पूर्ण होने पर *आजादी का अमृत महोत्सव समारोह* आयोजन के संदर्भ में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया है। यह रैली चंपारण बिहार से शुरू होकर महात्मा गांधी समाधि स्थल नई दिल्ली में समाप्त होगी। उपरोक्त साइकिल रैली के जनपद एटा आगमन पर सीओ सिटी राजकुमार सिंह, एसडीएम सदर तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर द्वारा भव्य स्वागत एवं आदर सत्कार किया गया। यह रैली एटा में आज रात्रि विश्राम के बाद कल प्रातः अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks