
बन्ना देवी अर्बन सीएचसी पर निरीक्षण करते जिले के नोडल चिकित्सा अधिकारी एसीएमओ डॉ. एस पी सिंह
अलीगढ़।भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य दीनदयाल उपाध्याय की आज जयंती और आरोग्य मेले के सन्दर्भ में आज अलीगढ़ बन्ना देवी क्षेत्र की बन्ना देवी अर्बन सीएचसी पर जिले के नोडल चिकित्सा अधिकारी एसीएमओ डॉ. एस पी सिंह ने पहुंच कर निरीक्षण कर वैक्सीन वा अन्य चीजों का जानकारी ली। इस मौके पर फार्मासिस्ट अभिषेक वार्ष्णेय,वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक जितेंद्र कुमार, लैब टेक्नीशियन दीपिका चौहान, स्टाफ नर्स फ्लॉरेंस व रेखा यादव आदि मौजूद रहे।