अलीगढ़ डिफेंस इंडस्ट्रीज के निवेशकों की रक्षामंत्री राजनाथ व सीएम योगी के साथ होगी मीटिंग

अलीगढ़ डिफेंस इंडस्ट्रीज के निवेशकों की रक्षामंत्री राजनाथ व सीएम योगी के साथ होगी मीटिंग
भारत के पहले डिफेंस इंडस्ट्रीज कारिडोर को विकसित करने में सरकार ने एक आैर कदम आगे बढ़ाया है। पांच अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निवेशकों के साथ बैठक करने जा रहे हैं। अलीगढ़ निवेशकों को उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस वेज इंडस्ट्रियल कारिडोर(यूपीडा) ने आमंत्रण भेजा दिया है। रक्षा मंत्रालय की वाणिज्य विभाग की टीम भी साथ आएगी। इसके साथ रक्षामंत्रालय से जुडी मेगा एंकर कंपनी के अधिकारी व अफसर भी आएंगे। यहां निवेशकों के साथ सेना के लिए सप्लाई किए जाने वाले उपकरण, छोटे-बड़े हथियारों में प्रयोग किए जाने वाले पार्ट व कलपुर्जें व अन्य इंजीनियरिंग कंप्पोनेंट बनाने पर चर्चा होगी। विशेषज्ञों द्वारा निवेशकों को फैक्ट्री का इन्फ्रास्ट्रेक्चर व गुणवत्ता से जुड़ी जानकारी भी देंगे।प्रदेश के चयनित छह जिले, जिसमें आगरा, झांसी, चित्रकूट, लखनऊ, कानपुर व अलीगढ़ में कारिडोर विकसित करने की प्रक्रिया चल रही है। 14 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी ने अलीगढ़ नोड की समीक्षा की थी। अपने जिले में अलीगढ़ – पलवल हाईवे स्थित अंडला पर कारिडोर विकसित किया जा रहा है। 19 निवेशकों की 21 कंपनियों को भूमि का आवंटन कर कब्जा दिला दिया गया है।वहीं रक्षामंत्रालय इंडस्ट्रीज के लिए उत्पादनों का निर्माण कराने के लिए निवेशकाें के साथ सामंजस्य के साथ आगे बढ़ेगा। रक्षामंत्रालय अपने साथ मेगा एंकर कंपनियों के अफसरों को साथ लेकर आएंगा। ताकि एमएसएमई से जुड़ी यूनिटों के साथ करार करने पर चर्चा होगी। निवेशकों की क्षमता के अनुसार उत्पादन के लिए रोड मेप पर चर्चा की जाएगी। अलीगढ़ नोड में निवेश करने वाले उद्यमियों ने प्रस्तुतिकरण की तैयारियां शुरू कर दी हैं।नित्या क्रिएशन इंडिया के नवनीत वार्ष्णेय ने बताया कि लखनऊ बैठक की तैयारी की जा रही है। यूपीडा से सूचना मिल गई है। एमओयू के आधार पर हम रक्षा हथियारों के पार्ट्स व कलपुर्जों के बारे में चर्चा करेंगे। रक्षामंत्रालय की वाणिज्य विंग की योजना की हेल्थी चर्चा की तैयारी कर ली गई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks