अलीगढ़ के अकराबाद कांड में पुलिस संदिग्धों का नार्को टेस्ट कराने की कर रही तैयारी

अलीगढ़ के अकराबाद कांड में पुलिस संदिग्धों का नार्को टेस्ट कराने की कर रही तैयारी
अलीगढ़ के अकराबाद में युवती की हत्या के मामले में पुलिस अब वैज्ञानिक साक्ष्यों पर काम करेगी। पुलिस की जांच में कुछ संदिग्ध लोग सामने आए हैं, जिनका नार्को टेस्ट कराने की तैयारी कर रही है। इसके लिए एसएसपी ने संबंधित प्रयोगशाला में आवेदन करने के निर्देश दिए हैं। अहम बात यह है कि इस मामले में भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद ने एसएसपी आफिस पर डेरा डालने व अकराबाद में आंदोलन की चेतावनी भी दे दी है। वहीं एसएसपी कलानिधि नैथानी ने घटना के अनावरण के लिए एसपी देहात को निर्देशित किया गया है। कहा है कि घटना स्थल से वैज्ञानिक विधियों का प्रयोग कर अतिरिक्त साक्ष्य जुटाएं और उनके विश्लेषण के लिए विशेषज्ञों की अधिक से अधिक राय लें। घटना का पुनर्गठन करने के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम के लिए तकनीकी निदेशालय आवेदन करें। भौतिक साक्ष्यों के नमूनों की विधि विज्ञान प्रयोगशाला से जांच प्राप्त करने के लिए रिमाइंडर प्रेषित करें व जल्द रिपोर्ट प्राप्त करके विवेचकों को दें। घटना से संबंधित इलेक्ट्रानिक साक्ष्य संकलित करने के लिए अलग से टीम गठित करें। अपराध के सदिग्धों से पूछताछ के लिए एक्सपर्ट टीम गठित करने के अलावा सदिग्धों का नार्को टेस्ट कराया जाए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks