अलीगढ़ का स्वास्थ्य विभाग छिपाए रहा आंकड़ा,अगस्त में एक ही परिवार के मिले थे तीन लोग कोरोना संक्रमित

अलीगढ़ का स्वास्थ्य विभाग छिपाए रहा आंकड़ा,अगस्त में एक ही परिवार के मिले थे तीन लोग कोरोना संक्रमित
सासनीगेट क्षेत्र के खिरनीगेट में अगस्त महा में एक ही परिवार में मां-बेटे समेत तीन लोग संक्रमित पाए गए थे। स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम की टीम ने इन्हें होम आइसोलेशन में रखा था, लेकिन विभागीय अफसर जनता से इन आंकड़ों को छिपाए रहे। संक्रमित लोगों के संपर्क वालों की समय से सैंपलिंग तक नहीं की गई।परिवार के लोगों ने जिला स्तर से लेकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक कई बार फोन किए, तब जाकर संपर्कियों की सैंपलिंग कराई गई। अब सब ठीक हैं।खिरनीगेट का एक परिवार मुंबई रहता है। पिछले दिनों यह परिवार मुंबई से अलीगढ़ वापस आ रहा था। इसी दौरान मथुरा रेलवे स्टेशन पर परिवार के सभी सदस्यों की जांच हुई। इसमें एक 40 वर्षीय महिला संक्रमित मिली। मथुरा के अफसरों से यह डाटा अलीगढ़ प्रशासन को भेज दिया गया। संक्रमित महिला भी मथुरा से अपने सासनीगेट स्थित घर में आकर क्वारंटाइन हो गईं। महिला के स्वजनों ने कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी दी। मांग की कि परिवार के अन्य लोगों की भी जांच कराई। महिला के स्वजन का दावा है कि दो दिन तक टीम ही नहीं पहुंची। तीसरे दिन टीम आई तो परिवार के सभी सदस्यों का सैंपल लिया गया। इसमें महिला का एक बेटा व भतीजा भी संक्रमित मिले। दो सितंबर को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर जाकर इन सभी को होम आइसोलेशन में कर दिया। मकान के सामने पर्चा भी चस्पा किए। आरोप है कि तीन लोगों के संक्रमित मिलने के बाद भी अन्य संपर्कियों के सैंपल तक नहीं भरे गए।सीएमओ डा. आनंद उपाध्याय ने बताया कि मेरे संज्ञान में ऐसा कोई भी मामला नहीं हैं। हो सकता है कि एंटीजन जांच में संक्रमित मिले हों। इसी आधार पर टीम भेजी गई हो। जांच कराई जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks