
अलीगढ़ में बुधवार को मिले संक्रमित के 167 संपर्कियों के भरे गए सैंपल
अलीगढ़ एडीए के 54 वर्षीय व्यक्ति के संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अफसर अलर्ट हो गए हैं। अधिक से अधिक संपर्कियों के सैंपल भरे जा रहे हैं। गुरुवार को 167 संपर्कियों के सैंपल भरे गए। इसमें संक्रमित व्यक्ति से जुड़े स्कूल के शिक्षक-शिक्षकाओं के साथ ही स्वजन के भी सैंपल भरे गए। अब इन सभी की शनिवार तक आरटीपीसीआर जांच के परिणाम आ जाएंगे। सीएमओ ने बताया कि संक्रमित मामला आने के बाद सभी टीमों को फिर से सक्रिय कर दिया गया है।