
किराना मार्केट में जीने तोड़कर करा दिया गया दुकानों का निर्माण
एटा। नियम विरुद्ध दुकानों के आवंटन से लेकर तमाम तरह के भ्रष्टाचार में लिप्त नगरपालिका ने एक नया कारनामा और कर दिया है। दरअसल किराना मार्केट में 09 जीने हुआ करते थे लेकिन नगरपालिका में बैठे भ्रष्ट कर्मचारियों ने धीरे-धीरे जीनों को तुड़वाकर दुकानों का निर्माण करा दिया, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगरपालिका की तिगड़ी अधिशासी अधिकारी, बैक लाॅक सफाईकर्मी भर्ती से सम्पत्ति लिपिक बने यशवीर सिंह यादव और टैक्स सुपरिटेडेंट मुन्नालाल ने जीने तुड़वाकर दुकानों के निर्माण कराने के एवज में 5 से 6 लाख रुपए की वसूली की है ऐसी जनचर्चा शहर में फैली हुई है।
फिलहाल एक व्यापारी द्वारा किराना मार्केट में जीना तुड़वाकर एक दुकान का तीन मंजिला निर्माण करा दिया गया, जबकि वह नगरपालिका की सम्पत्ति थी जिसका निर्माण स्वयं नगरपालिका ही करा सकती है सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार जीना तुड़वाकर दुकान बनाने वाले व्यापारी से सम्पत्ति लिपिक यशवीर सिंह यादव द्वारा 5 से 6 लाख रुपए की वसूली की गई ऐसी जनचर्चा शहर में फैली हुई है।