
अलीगढ़ अकराबाद क्षेत्र के शाहगढ़ में मामूली विवाद में साथी बन बैठा दुश्मन, मारी गोली, हालत गंभीर
अलीगढ़ अकराबाद क्षेत्र के शाहगढ़ में बुधवार की रात एक युवक को रंजिशन गोली मार दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को घायल अवस्था में उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ भेजा है।पुलिस के अनुसार गांव शाहगढ निवासी कमलेश पुत्र राजवीर सिंह व जितेन्द्र पुत्र मुर्लीसिंह एक ही परिवार से है।दोनों गांव के निकट एक ईंट भट्ठे पर नौकरी करते है। बीते दिनों दोनों में मामूली झगड़ा हो गया था। बाद में परिवार के लोगों ने दोनों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया था। इसके कुछ दिन बाद कमलेश की भट्ठे से नौकरी छूट गई और इसने आग में घी का काम किया। बुधवार की रात समय करीब 9.00 बजे गांव में जितेन्द्र के गोली मार दी। गोली उसके कंधे में लगी है। गांव में गोली चलने की सूचना पर कौड़ियागंज पुलिस चौकी प्रभारी शिवनंदन सिंह आनंद फोर्स के साथ गांव पहुंच गये और घायल जितेन्द्र को सीएचसी अकराबाद भेजा। जहां से डाक्टरों ने उसे जेएन मैडिकल कालेज अलीगढ़ रेफर कर दिया। घायल जितेन्द्र का मेडिकल की इमरजेंसी में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार घटना की अभी तहरीर नहीं मिली है।