
एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, थाना जैथरा पुलिस द्वारा अपमिश्रित शराब बेचने वाले 01 अभियुक्त को कच्ची नाजायज अपमिश्रित शराब व यूरिया के साथ किया गया गिरफ्तार। *घटनाक्रमानुसार* दिनांक 22.09.2021 को थाना जैथरा पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति कच्ची शराब व यूरिया लिये चिलौली तिराहे पर खडा है इस सूचना पर जैथरा पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुये ग्राम बघौली के पास से अपमिश्रित कच्ची जहरीली शराब बेचने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । जिसके कब्जे से अवैध कच्ची शराब व शराब में मिलाने के उत्तेजक यूरिया भी बरामद हुआ है । थाना पुलिस द्वारा मुखविर की सूचना पर अभियुक्त को ग्राम बघौली के पास से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता —————–
1.रजनेश पुत्र रामस्वरूप निवासी वघौली थाना जैथरा जिला एटा
बरामदगी का विवरण
- एक कट्टी में 5 लीटर कच्ची नाजायज शराब व 200 ग्राम यूरिया।
पंजीकृत मुकदमें का विवरण
- मु0अ0स0 448/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम व 272/273 आईपीसी थाना जैथरा जनपद एटा
गिरफ्तारी करने वाली टीम
1.उ0नि0 चरन सिंह थाना जैथरा जनपद एटा
- का0 1295 कृष्णगोपाल