अधिवक्ताओं की आज सांकेतिक हड़ताल, काम करने पर गयारह सौ रुपये का जुर्माना

अधिवक्ताओं की आज सांकेतिक हड़ताल, काम करने पर गयारह सौ रुपये का जुर्माना
अलीगढ़ जवां क्षेत्र के दबथला में अधिवक्ता पुष्पेंद्र सिंह रघुवंशी के घर पुलिस दबिश व अभद्रता करने को लेकर अधिवक्ता खासे आक्रोशित हैं। उन्होंने इस प्रकरण को लेकर आज सांकेतिक हड़ताल पर है,बार एसोसिएसन की बैठक में निर्णय लिया गया है कि कोई भी अधिवक्ता काम करता हुआ पाया गया तो 1100 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। एक प्रतिनिधिमंडल जुलूस के रूप में एसएसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया। जवां के गांव दबथला निवासी अधिवक्ता पुष्पेंद्र सिंह रघुवंशी का आरोप है कि रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे पुलिस ने छर्रा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित की तलाश में उनके घर पर दबिश दी। अभद्र भाषा का प्रयोग किया। धक्का-मुक्की में नीचे गिरने से उनके पैरों में चोट आई है।दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन ने बैठक करके घटना की निंदा की।अध्यक्ष ठा. बृजेश सिंह ने बताया कि पुलिस का ऐसा व्यवहार अशोभनीय है। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआइआर की मांग की है। अध्यक्ष ने कहा है कि कार्रवाई के लिए तीन दिन का समय दिया जाएगा। कार्रवाई न हुई तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा। बैठक में महासचिव संजय पाठक, प्रमोद चौहान, राजकुमार यदुवंशी, पंकज शर्मा, जगदीश सारस्वत, गणेश शर्मा, योगेश सारस्वत, सरनाम सिंह, दिनेश कुमार शर्मा आदि अधिवक्ता मौजूद थे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks