एटा पुलिस की तत्परता के चलते अपने परिवार से बिछड़े 4 मासूम मिले अपने परिवार से

एटा ~ एटा पुलिस की तत्परता के चलते अपने परिवार से बिछड़े 4 मासूम मिले अपने परिवार से।

घटना प्रथम– दिनांक 20/09/2021 को प्रशान्त कुमार पुत्र श्री दलवीर सिंह निवासी मनौरा तिराह थाना निधौली कलाँ एटा ने थाना निधौली कलाँ पर सूचना दी कि एक लडकी जिसकी उम्र करीब 2 वर्ष है घऱ के वाहर खडी है जो बोल नही पा रही है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष श्री हेमन्त कुमार राघव ने त्वरित कार्यवाही करते हुए टीम गठीत कर सोशल मीडिया मुखबिरों द्वारा मासूम बालिका के संबंध मे जानकारी कर बालिका को उसकी माँ श्रीमती राजेश देवी पत्नि विनोद कुमार नि0 न0 तुलसी थाना जसराना फिरोजावाद को उनके मौसा ओमवीर सिंह नि0 न0 दुर्जन थाना निधौली कलाँ एटा के समक्ष सकुशल सुपुर्द किया गया । ओमवीर सिंह उपरोक्त द्वारा बताया गया कि राजेश देवी फिरोजावाद से दिनांक 19/09/2021 को अपनी बहन सुधा पत्नि ओमवीर सिंह नि0 न0 दुर्जन थाना निधौली कलाँ एटा के घर आयी थी रात्रि मे वच्ची जागकर घर से वाहर चली गयी तथा रास्ता भटकते हुए मनौरा तिराह पर पहुच गई थी।

घटना द्वितीय दिनांक 21.09.2021 को थाना अध्यक्ष राजा का रामपुर के कस्बा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान उनकी नजर 3 बच्चो पर पड़ी जो कि बहुत डरे सहमे नजर आरहे थे। उनके पास जाकर प्यार से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह घर से घूमते घूमते रास्ता भटक गए है ओर वह तीनों थाना जैथरा के नगला खगन के रहने वाले है। तीनों बच्चे अपने ननिहाल नगला मोहन में आए है। रास्ता भटक जाने के कारण घर नही जापा रहे है। थाना पुलिस द्वारा नगला मोहन से जानकारी कर बच्चों की नानी सरोजिनी पत्नी महेंद्र सिंह को बुलाकर बच्चो को उनके सुपुर्द किया गया। बच्चों का नाम आकाश पुत्र रामवीर उम्र 9 वर्ष सनी पुत्र रामवीर उम्र 7 वर्ष मंटी पुत्र रामवीर उम्र 6 वर्ष।
सभी मासूम अपने परिजनों से मिलकर अति प्रसन्न दिखाई दिए। आम जनमानस द्वारा एटा पुलिस द्वारा किए गए इस मानवता पूर्ण कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की गई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks