गौ-वध अधिनियम के मामले में वाँछित चल रहा शातिर हिस्ट्रीशीटर इदरीश उर्फ समोसा गिरफ्तार

एटा – अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, गौ-वध अधिनियम के मामले में वाँछित चल रहा शातिर हिस्ट्रीशीटर इदरीश उर्फ समोसा गिरफ्तार, दो सह-अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा थाना अलीगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं 270/2021 धारा 3/8 गौबध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम की घटना में फरार चल रहे नामजद हिस्ट्रीशीटर आरोपी इदरीश उर्फ समोसा पुत्र छोटे अंसारी निवासी मोहल्ला अंसारी कस्बा व थाना अलीगंज जनपद एटा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना-* दिनांक 18.08.2021 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों को 02 बैलों सहित आवासीय विद्यालय गलारपुर के पास से गिरफ्तार किया था, तथा दो अन्य अभियुक्त मौके से फरार हो गये थे। इस संबंध में थाना अलीगंज पर मु0अ0स0 270/2021 धारा 3/8 गौबध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम बनाम इदरीश उर्फ समोसा आदि 4 नफर पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना अलीगंज को निर्देशित किया गया। दिनांक 21.09.2021 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा वाँछित हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त इदरीश उर्फ समोसा पुत्र छोटे अंसारी निवासी मोहल्ला अंसारी कस्बा व थाना अलीगंज जनपद एटा को समय 06.15 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता :-
1- इदरीश उर्फ समोसा पुत्र छोटे अंसारी निवासी मोहल्ला अंसारी कस्बा व थाना अलीगंज जनपद एटा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks