सांकरा गंगाघाट पर पक्का गंगाघाट बनाने की मिली मंजूरी,रिपोर्ट शुभम

अलीगढ़ के दादो इलाके में सांकरा गंगाघाट पर पक्का गंगाघाट बनाने की मिली मंजूरी
अलीगढ़ दादो इलाके में सांकरा गंगाघाट पर्यटन विकास सेवा समिति के कड़े संघर्ष के वाद अलीगढ़ जनपद के इकलौते सांकरा गंगाघाट पर पक्का गंगाघाट बनाने की स्वीकृति तो मिली है। लेकिन सांकरा घाट से 2 किमी दूर सीकरी बांध पर पक्का गंगाघाट बनाये जाने की चर्चा चल रही है। जनता इसको स्वीकार नही कर पा रही है। समिति संस्थापक अध्यक्ष विनय यादव ने बताया जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुये सदियों से गंगा स्नान करते आये स्थान के अलावा कहीं भी पक्का गंगाघाट बनाया जाता है। वह स्वीकार्य नहींं होगा। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।आशीषपुरी महाराज श्री पंचायती निर्माणी अखाड़ा कनखल हरिद्वार ने कहा प्राचीन गंगाघाट जहां साधु संत महापुरुषों की समाधियां लगी हुई है। जहाँ पर गंगा भक्तो की आस्था जुड़ी हुई है। ऐसे स्थान को छोड़कर लगभग 2 किमी की दूरी पर पक्का घाट बनवाने के लिए प्रशाशन ने सर्वे कराया है। जिससे जनता में आक्रोश व्याप्त हो गया है। इससे कुपित होकर आज क्षेत्रीय जनता ने सांकरा गंगाघाट पर विरोध प्रदर्शन किया। सरकार से मांग की जनभावनाओं के अनुरूप सदियो से गंगा स्नान करते आये हैं। इस स्थान को छोड़कर कही भी पक्का गंगाघाट बनाये जाने के लिए सोचा भी गया तो कड़ा आंदोलन किया जाएगा।इस अवसर पर विष्णुपुरी महाराज, धर्मगिरी महाराज, के सी यादव, संजय गुप्ता भाई, सीटू गुप्ता, मैनेजर गुप्ता, सत्यवीर सिंह यादव, सुनील यादव, आदित्य यादव, राकेश शर्मा, विनोद शर्मा जयप्रकाश शर्मा, ललिता यादव, अनिता यादव, आकांछा, सिखा यादव, पल्लवी यादव मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks