अलीगढ़ ताला निर्यात बढ़ाने के लिए तकनीकी सेंटर जरूरी

अलीगढ़ ताला निर्यात बढ़ाने के लिए तकनीकी सेंटर जरूरी
एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) का सर्वे करने के लिए वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय (डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड) की इन्वेस्ट इंडिया की टीम तालानगरी पहुंची। उद्यमियों ने सुझाव दिया कि ताला निर्यात के लिए डाई व टूल डिजाइन एवं डेवलपमेंट सेंटर सबसे जरूरी है।इन्वेस्ट इंडिया की एसोसिएट मिशिका नायर एवं मानवी तालानगरी पहुंची थीं। तालानगरी औद्योगिक विकास एसोसिएशन के अध्यक्ष नेकराम शर्मा एवं महामंत्री सुनील दत्ता के साथ ही ओडीओपी से लाभान्वित उद्यमियों से मिलकर योजना की जानकारी ली। परंपरागत रूप से अलीगढ़ में बनने वाले तालों (लीवर लॉक) के बारे में विस्तार से जानकारी ली। टीम के सदस्यों ने समस्याओं के साथ-साथ ताला कारोबार को बेहतर बनाने से संबंधित सुझाव मांगे। उद्यमियों ने कहा कि ओडीओपी स्कीम से छोटे-छोटे उत्पादक लाभान्वित हो रहे हैं। इनकी पहुंच अलीगढ़ व आसपास तक सीमित है। विश्व बड़ा मार्केट है। इनकी पहुंच विश्व मार्केट में होने से निर्यात के साथ ही उत्पादकों की आमदनी में इजाफा होगा। विकसित देशों के साथ ही विकासशील देशों में अलीगढ़ के ताले की अच्छी खपत हो सकती है। इसके लिए वर्चुअल प्लेटफार्म तैयार करने की जरूरत है। उत्पादकों का संपर्क वायर तक होना जरूरी है ताकि पसंद एवं मांग की जानकारी हो सके।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks