डेंगू नियंत्रण अभियान के अंतर्गत नगरीय क्षेत्र में 8 व ग्रामीण क्षेत्रों में 13 टीमों द्वारा सोर्स रिडक्शन की कार्यवाही,रिपोर्ट शुभम शर्मा

अलीगढ़ जनपद में चलाए जा रहे डेंगू नियंत्रण अभियान के अंतर्गत नगरीय क्षेत्र में 8 व ग्रामीण क्षेत्रों में 13 टीमों द्वारा सोर्स रिडक्शन की कार्यवाही की गई
जनपद में चलाए जा रहे डेंगू नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जिला मलेरिया अधिकारी डॉ राहुल कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में नगरीय क्षेत्र में 8टीमों द्वारा एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 13 टीमों द्वारा सोर्स रिडक्शन की कार्यवाही की गई ।नगरीय क्षेत्र में ड़ेंगू धनात्मक मरीजों के क्षेत्रों निरंजनपुरी, नगला मसानी, लेखराज नगर, दुबे का पड़ाव, वसुंधरा एनक्लेव, रसलगंज, राजेन्द्र नगर बन्ना देवी व ग्रामीण क्षेत्र में डेंगू धनात्मक रोगी के क्षेत्र दतावली छर्रा में अभियान चलाकर निरोधात्मक कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही के दौरान 911 घरों का भ्रमण किया गया। 524 कूलर, 1002 कंटेनर एवं अन्य पात्रों को चेक किया गया जिसमें से 37 पात्र धनात्मक पाए गए। जिन्हें टीमों द्वारा अपनी उपस्थिति में खाली करा दिया गया।गत वर्ष पाए गए डेंगू धनात्मक रोगियों के क्षेत्र में भी आज कार्यवाही कराई गई। नगरीय क्षेत्र में लारवा रोधी दवा, pyrethrum का छिड़काव करते हुए जन जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें लोगों को क्या करें क्या ना करें कि पेंपलेट भी वितरित किए गए।जनपद में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में आज बुखार के 90 रोगियों की रक्त पट्टिका भी बनाई गई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks