ठगी गई धनराशि से 10000 रुपये की बड़ी रकम को पीडित के बैंक खाते में वापस कराया


सराहनीय कार्य साइबर क्राइम सैल जनपद एटा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदयशंकर सिंह के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री ओमप्रकाश सिंह के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर सैल एटा द्वारा आनलाइन ठगी का शिकार हुए शिकायतकर्ता बन्टी कुमार पुत्र श्री श्यामवीर सिंह नि0 पी0एन0सी0 कम्पनी थाना कोतवाली नगर जनपद एटा मो0न0-7505828887 ने प्रार्थना पत्र संख्या 221/21 के माध्यम से अवगत कराया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने शिकायतकर्ता के पास काल किया और मोबाइल का लालच देता है और शिकायतकर्ता को गूगल आई0डी0 खोलने को कहा और धोखाधडी से 12000 रूपये निकाल लिए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा द्वारा साइबर सेल की टीम को प्रकरण की जांच कर शिकायतकर्ता की समुचित मदद करने हेतु निर्देशित किया गया। साइबर सैल एटा द्वारा मामले की गंभीरता से जांचकर त्वरित व लाभप्रद कार्यवाही करते हुए तथा सम्बन्धित बैंक/गेट-वे को ई-मेल करते हुये आज दिनाँक 13.09.2021 को शिकायतकर्ता की ठगी गई धनराशि से 10000 रुपये की बड़ी रकम को पीडित के बैंक खाते में वापस कराया गया है। अपने पैसे वापस पाकर शिकायतकर्ता द्वारा एटा पुलिस को धन्यवाद देते हुए भूरि भूरि प्रशंसा की गई है।

साइबर क्राइम सैल टीम जनपद एटा-

  1. उ0नि0 अरविन्द कुमार सिवाल, प्रभारी
  2. आरक्षी अजयपाल सिंह
  3. आरक्षी अर्जुन सिंह
  4. म0 आरक्षी प्रंयका सिंह

साइबर सैल एटा द्वारा साइबर ठगी से बचने हेतु आमजन को संदेश –

01- किसी भी कम्पनी का कस्टमर केयर नम्बर उस कम्पनी के आधिकारिक वेवसाइट से ही प्राप्त करें क्योकि आजकल साइबर ठगों द्वारा अपने नम्बरों को विभिन्न आनलाइन कम्पनियों के कस्टमर केयर के नाम से गूगल पर अपडेट किया गया है।
02- कोई भी बैंक अधिकारी फोन पर कभी भी आपसे एटीएम खाते क्रेडिट कार्ड अन्य से सम्बन्धित जानकारी नहीं मांगता इसलिए कभी भी फोन काल पर अपने बैंक से सम्बन्धित जानकारी शेयर ना करें ।
03- किसी भी क्यूआर कोड से पेमेंट लेते/देते समय यह अवश्य चेक करें कि क्यूआर कोड पेमेंट रिसीव करने वाला है।
04- एटीएम कार्ड का प्रयोग करते समय सावधानी बरते कि कोई हमारा एटीएम पिन नही चुरा पाये और एटीएम मशीन में एटीएम स्वाइप करने से पहले हाथ से चैक कर ले कि कोई कैमरा या डिवाइस पहले से एटीएम मशीन पर लगा तो नही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks