
एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, दो शातिर अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। घटनाक्रमानुसार दिनांक 13.09.2021 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा गश्त व चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो शातिर अभियुक्तों को तरगंवा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे अवैध असलाह व कारतूस बरामद किये गये हैं। गिरफ्तार अभियु्क्तगण के विरूद्ध थाना जैथरा पर मुअसं- 426/2021 धारा 3/25 आयुध अधिनियम, मुअसं- 427/2021 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता–
- अतुल पुत्र धर्मेन्द्र निवासी स्टैट वैंक के सामने करहल थाना करहल जनपद मैनपुरी
- संदीप पुत्र राजेश निवासी स्टैट वैंक के सामने करहल थाना करहल जिला मैनपुरी।
बरामदगी
- दो तमंचा 315 बोर
- 3 जिन्दा कारतूस 315 बोर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
- व.उ.नि. श्री संजयपाल सिंह राघव
- का. जयवीर सिंह
- का. राहुल लौर