रोडवेज बस अनियंत्रित होकर मीनाक्षी पुल के डिवाइडर पर चढ़ी, गम्भीर हादसा टला,रिपोर्ट शुभम

रोडवेज बस अनियंत्रित होकर मीनाक्षी पुल के डिवाइडर पर चढ़ी, गम्भीर हादसा टला
अलीगढ़ के रामघाट रोड स्थित मीनाक्षी पुल पर आज तड़के उस वक्त गंभीर हादसा टल गया जब एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर जा चढ़ी। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बस को डिवाइडर से क्रेन की मदद से हटाया जा सका।गांधीपार्क बस स्टैंड से पीतल नगरी डिपो की बस मुरादाबाद जा रही थी। बारिश के दौरान जैसे ही बस मीनाक्षी पुल पर पहुंची तभी एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालाक अपना नियंत्रण खो बैठा और बस डिवाइडर पर जा चढ़ी। गनीमत रही कि बस में सवार यात्रियों को मामूली चोटें ही आयीं हैं। बस में चालक मुकेश व परिचालक विकास शर्मा के अलावा 14 सवारियां बैठी हुईं थी। परिचालक विकास टिकट बना रहा था। हादसे के बाद बस में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों के अलावा मौके पर सिविल लाइन पुलिस आ गई। सवारियों को दूसरी बस से गंतव्य को भिजवाया गया। बस के डिवाइडर पर चढ़ जाने से एक तरफ का रोड़ बाधित हो गया। पहले एक- एक कर वाहनों को दूसरी तरफ से निकलवाया। फिर क्रेन की मदद से रोडवेज बस को डिवाइडर से नीचे उतारा गया। तब कहीं दो घंटे बाद रामघाट रोड का यातायात पूरी तरह से सुचारू हो सका।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks