
माध्यमिक शिक्षा विभाग जनपद अलीगढ़ द्वारा संचारी रोग नियंत्रण जागरूकता अभियान का आयोजन
डीआईओएस धर्मेंद्र शर्मा के नेतृत्व में संचारी रोग, मलेरिया बुखार, मियादी बुखार एवं डेंगू बुखार के नियंत्रण हेतु जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत जनपद अलीगढ़ के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज छर्रा अलीगढ़ में रैली तथा पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से, राजकीय हाई स्कूल पिपलौठ अलीगढ़ में रैली के माध्यम से, गंगा खंड इंटर कॉलेज खेड़ा दयाल नगर में प्रार्थना स्थल पर जानकारी के माध्यम से, श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज इगलास में लोक गीत के माध्यम से, विक्रम सेवा समाज सदन इंटर कॉलेज पिसावा अलीगढ़ में शपथ के माध्यम से तथा जनपद के अन्य समस्त विद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई। समस्त छात्र एवं छात्राओं को यह भी निर्देशित किया गया कि बुखार आने की स्थिति में वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें या 108 नंबर पर कॉल करें। रोगी लाने के लिए एंबुलेंस उपलब्ध होगी। गांव में फागिंग के लिए प्रधानों को अधिकृत किया गया है।