हाथरस की बेटी मनीषा के काण्ड एवं दिल्ली
में 9 वर्षीय अबोध बेटी के साथ बलात्कार व
हत्या काण्ड को हम भुला भी नहीं पाए थे कि
देश की राजधानी में पुनः पुलिसकर्मी बहन
राबिया सैफी की निर्दयता पूर्वक नृशंष हत्या
कर दी जाती है जब बहने बेटियां देश की रा
जधानी में ही सुरक्षित नहीं हैं तो प्रधानमंत्री
एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री में जरा भी इंसानि
यत बाकी है तो उन्हें त्याग पत्र दे देना चाहिए

अलीगढ़
दिल्ली की पुलिस कर्मी राबिया सैफी के साथ बलात्कार और उसकी दरिंदगी के साथ कि गई नृशंष हत्या को लेकर आज 10 सितम्बर को उत्तर प्रदेश काँग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव श्री राजेश राज जीवन जी के आवाहन पर एवं राष्ट्रीय पूर्व सचिव श्री श्योराज जीवन जी कि अगुवाई में बिशाल केन्डील मार्च भजपुरा से निकाला गया जो विभिन्न मार्गों से होता हुआ भजपुरा चोक पर समापन हुआ जहाँ श्री श्योराज जीवन जी ने ओजस्वी विचार रखते हुए कहा कि भारत की राजधानी दिल्ली में बहन बेटियाँ बिल्कुल सुरक्षित नहीं हैं, राविया सैफी पुलिस कर्मी थी, जिसके कंधे पर स्वयं सुरक्षा कि जिम्मेदारी थी, जब पुलिस बाली सुरक्षित नहीं 9 वर्षीय अबोध बेटी दिल्ली केन्ट में सुरक्षित नहीं जहाँ से मात्र 5 किलामीटर के एरिया में प्रधानमंत्री, गृहमन्त्री, रक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री रहते हों वहाँ बेटियाँ सुरक्षित नहीं हैं, उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बेटी पड़ाओ बेटी बचाओ के नारा देने बाले ही बलात्कार पर बलात्कार कर रहे हों हत्याएं कर रहे हों तो क्या देश कि बेटियाँ सुरक्षित रहेंगी, हम राबिया सैफी बेटी कि आत्मा कि शान्ति के लिए निकाले गए केन्डील मार्च के समापन पर दो मिनट खड़े रहकर राबिया कि आत्मा कि शान्ति के लिए मौन धारण कर प्राथना करेंगे!!
काँग्रेस से दो बार विधायक का चुनाव लड़े श्री राजेश राज जीवन जी ने कहा कि हाथरस काण्ड के बाद दिल्ली में 9 वर्षीय बेटी के साथ बलात्कार और नृशंष हत्या को भुला भी नहीं पाए थे, कि पुनः दिल्ली में राबिया सैफी बहन के निर्दयता के साथ बलात्कार करने के बाद प्राईवेट पाटों पर चाकुओं से निर्दयता पूर्वक काटकर हत्या से मानवता को शर्मशार कर दिया है, जब दिल्ली में भी हम बहनों की सुरक्षा नहीं कर सकते तो मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को त्याग पत्र इंसानीयत के नाते दे देना चाहिए!!
इस अबसर पर मौलाना रउत खान जी, श्री शकील अहमद, श्री सलीम खान, श्री शारुख खान, श्री मोहित प्रताप सिंह, श्री नितिन विवेकी, श्री जगदीश शर्मा, श्री सत्य प्रकाश शर्मा, मोहम्मद पुत्तन खान, अनवार अहमद जी, बबलू खान, रहीस भाई, श्री शोराब सक्सेना, सुरेन्द्र उपाध्याय, अभिषेक वर्मा आदि बड़ी सँख्या में इस केन्डील मार्च में काँग्रेस जन मौजूद थे !!