
एटा – थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा नाराज होकर अपने घर से गयीं 02 युवतियों को तलाश कर उनके परिजनों के किया सुपुर्द। दिनांक 08.09.2021 को समय करीब अपराह्न 3:00 बजे थाना राजा का रामपुर पुलिस को सूचना मिली कि 02 किशोरी कुमारी मंतिशा पुत्री सत्तार साह व कुमारी मुस्कान पुत्री नबी हसन निवासीगण मोहल्ला फकीरान कस्बा व थाना राजा का रामपुर जनपद एटा दोनों नाराज होकर घर से चलीं गई हैं। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजा का रामपुर श्री नरेश सिंह एवं थाना राजा का रामपुर पुलिस के सहयोग व सार्थक प्रयास के बाद दोनों किशोरियों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा किए गए इस कार्य की आम जनमानस द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की जा रही है।