अकराबादथानाक्षेत्र के ग्रामरंजीता की दलितयुवती की कुछबहशी हैवानों ने दरिंदगी के साथ हत्या करदी आज उसका पोस्टमार्टम करवाते हुए विवेकबंसल जी

ALIGARH –

अकराबादथानाक्षेत्र के #ग्रामरंजीता की #दलितयुवती की #कुछबहशी #हैवानों ने #दरिंदगी के साथ #हत्या करदी आज उसका #पोस्टमार्टम करवाते हुए #विवेकबंसल जी***

आज अकराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रंजीता में कल से लापता #दलितकिशोरी संतोषी पुत्री धर्मजीत सिंह का शव अर्धनग्न अवस्था में बाजरा के खेत मिला, इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फेल गई I अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के हरियाणा प्रदेश #प्रभारी #विवेकबंसल पूर्व #विधायक को जब बात की सूचना मिली तो वे आज अपने वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ #पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और वहां उन्होंने इस दुर्भाग्यपूर्ण एवं #दुखदहादसे के विषय में मृतिका के परिवारीजनों से वार्ता की और उन्हें सांत्वना देते हुए कहा कि हम कांग्रेसजन इस दुखद घटना में आपके साथ हैं और प्रशासनिक स्तर से आपको न्याय दिलाने के लिये संघर्ष करेंगे तथा मैंने इस दुखद हादसे की सूचना अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी की महसचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी #प्रियंकागाँधी जी एवं #पार्टीहाईकामन को दे दी है I इस अवसर पर #विवेकबंसल जी ने कहा कि #भाजपा के #चुनावघोषणापत्र एवं एजेंडे में #महिलासशस्तीकरण, “#बेटीबचाओ #बेटी_पढाओ” काफ़ी प्रमुख स्थान पर हैं लेकिन उत्तर प्रदेश के अन्दर सबसे ज्यादा महिलाएं और किशोरियां हिंसा का शिकार हो रही है एक तरफ तो प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी सरकार के सुशासन का ढिंढोरा पीट रहे हैं दूसरी ओर महिला हिंसा और युवा किशोरियों के साथ प्रतिदिन हो रही हिंसा, बलात्कार और हत्या के ऊपर उनका कोई नियंत्रण नहीं है, क्या योगी जी का यही सुशासन है ? इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख कांग्रेसजनों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठा० संतोष कुमार सिंह एड, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, युवा प्रदेश महासचिव आनंद बघेल, अध्यक्ष शाहिद खान, डा० शेरपाल सविता, जितेन्द्र सिंह, सागर सिंह तौमर, नन्नू मलिक, अमीरुद्दीन लाला आदि थे I

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks