
श्रीवार्ष्णेय मन्दिर में श्रीगणेश चतुर्थी पर गणेश जी का दुग्धाभिषेक प्रातः 10 बजे
अलीगढ़।श्रीवार्ष्णेय मन्दिर के व्यवस्थापक राधेश्याम गुप्ता स्क्रेप वालों के अनुसार गणेश चतुर्थी पर कल प्रातः 10 बजे विघ्नहर्ता श्रीगणेश जी महाराज का दुग्धाभिषेक पूर्ण विधि विधान से वैदिक रीति के साथ किया जाएगा ।विदित रहे संस्कार भारती उत्सव परिवार श्रीगणेश पूजा महोत्सव कार्यक्रम को विगत कई वर्षों से श्री वार्ष्णेय मन्दिर में बहुत ही धूमधाम से मनाती आ रही है जो सम्पूर्ण शहर में अपनी भव्यता के कारण अलग ही पहचान रखता है ।भुवनेश आधुनिक ने बताया कि बस इस बार केवल एक दिन के लिए गणेश जी को अतिथि के रूप में आह्वान किया जाएगा । औऱ अगले दिन 11 सितम्बर 2021 दिन शनिवार को विसर्जन के लिए ले जाया जाएगा ।