ऋण माफ न होने पर डीएम ने एलडीएम आफिस के अधिकारियों को किया तलब

ऋण माफ न होने पर डीएम ने एलडीएम आफिस के अधिकारियों को किया तलब
अलीगढ़।डीएम सेल्वा कुमारी जे प्रतिदिन अपने कार्यालय में जनसुनवाई करती हैं। जनसुनवाई के समय विगत दिनों में एक प्रकरण आया और फरियादी अशोक कुमार व होती लाल पुत्रगण पीताम्बर निवासी जरारा तहसील कोल ने शिकायत की कि उन्होमे केनरा बैंक से केसीसी के तहत बैंक लोन लिया था जो ऋण माफी के तहत उनका लोन माफ नहीं किया गया है। दोनों फरियादियों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने आज फरियादी के साथ एलडीएम आफिस के अधिकारियों को तलब किया जिसमें एलडीएम के अधिकारियों ने बताया कि शिकायतकर्ताओं ने केनरा बैंक से 06 अप्रैल 2015 को केसीसी के तहत लोन लिया था जिसे ब्याज सहित उनके द्वारा 13 मई 2016 को केनरा बैंक में जमा कर दिया गया। ऋण माफी योजना के नियम व शर्तों के अनुसार उन किसानों का ही ऋण माफ होना था जिन्होंने अपने केसीसी लोन 01 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2017 तक पूरा लोन वापस न किया हो। चूंकि दोनों याचिकाकर्ताओं ने अपना केसीसी लोन 13 मई 2016 को जमा कर दिया था इसलिए ऋण माफी योजना में दोनों लोगों अपात्र हो गए जिसके कारण उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल सका।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks