एडीएम न्यायिक की अध्यक्षता में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक सम्पन्न,रिपोर्ट शुभम शर्मा

एडीएम न्यायिक की अध्यक्षता में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक सम्पन्न
अलीगढ़।अपर जिलाधिकारी (न्यायायिक) राकेश कुमार पटेल की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, प्रबन्धकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। एडीएम न्यायिक ने निर्देश दिये कि सभी विद्यालय पुनः खुल गये हैं, जिसमें छात्रों को आवागमन भी शुरू हो गया है, अतः अपने समस्त स्कूली वाहनों की मरम्मत कराकर ठीक करा लें और प्रधानमंत्री के जनपद अलीगढ़ भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुये आवश्यकतानुसार अपने वाहनों को संचालित करने में सहयोग प्रदान करें। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रंजीत सिंह ने बताया कि जिन वाहनों के परमिट, फिटनेस, लाइसेन्स की वैधता 01.02.2020 के बाद समाप्त हो गयी है, ऐसे सभी वाहन के प्रपत्र 30.09.2021 तक भारत सरकार की अधिसूचना के अनुसार वैध माने जायेंगे। अतः इनका संचालन 30.09.2021 तक किये जाने में कोई परेशानी नहीं है। बैठक में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) अमिताभ चतुर्वेदी, बेसिक शिक्षा अधिकारी एस0ए0 ढाका के साथ-साथ विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks