
भाकियू ( स्वराज) द्वारा आलमपुर चौराहे पर अनिश्चितकालीन धरने के ग्यारहवें दिवस पर बड़ी घोषणा
भारतीय किसान यूनियन ( स्वराज) हरियाणा के करनाल में शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे किसानों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किए जाने पर तीन सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने के ग्यारहवें दिवस पर हरियाणा प्रदेश प्रभारी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि आज़ धरने की अध्यक्षता ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनहरी यादव व संचालन ब्लाक अध्यक्ष बिजौली शिवचरण सिंह ने किया मौसम ख़राब होने पर भी किसानों का आगमन निरन्तर जारी रहा 14 सितंबर को जनपद में प्रधानमंत्री का आगमन हो रहा है इस संदर्भ में हमारे द्वारा जिला अधिकारी से किसानों की समस्याओं को लेकर माननीय प्रधानमंत्री जी से मुलाकात हेतु समय प्रदान करने की मांग की है जिससे भाकियू स्वराज अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ माननीय प्रधानमंत्री जी को किसानों की समस्याओं से अवगत करा सकें समय मिलते ही 14 सितंबर को भारतीय किसान यूनियन स्वराज का प्रतिनिधि मण्डल अपने अनिश्चितकालीन धरना स्थल आलमपुर चौराहे से ही प्रधानमंत्री से मुलाकात करने हेतु जायेगा आज़ धरना स्थल पर भाकियू स्वराज के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं किसानों की मौजूदगी रहीं।