अलीगढ़ मंडल के इगलास विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी के फोटो पर पोती कालिख,भाजपाइयों में आक्रोश

अलीगढ़ मंडल के इगलास विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी के फोटो पर पोती कालिख,भाजपाइयों में आक्रोश
इगलास विधानसभा क्षेत्र में अलीगढ़-गोंडा मार्ग पर पिंजरी चौराहे पर लगे द्वार पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के फोटो लगे हैं। यह बोर्ड लोक निर्माण विभाग द्वारा लगवाया गया है। द्वार पर लगे फोटो पर किसी ने कालिख पोत दी है। फोटो पर कालिख किसने पोती इस बात की पुष्टि नही हो सकी है? शरारती तत्वों द्वारा यह किया जाना बताया जा रहा है। लेकिन जिसने भी किया है ठीक नहीं है। सूबे के मुखिया के अलीगढ़ आगमन पर रातों-रात रोड चमकाने का काम करने वाले लोक निर्माण विभाग की इस ओर नजर नहीं गई। भाजपा के स्थानीय नेताओं में इसे लेकर आक्रोश है। भाजपा नेताओं ने मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मेन्द्र तोमर का कहना है कि अधिकारियों की मानसिकता अच्छी नहीं है। अधिकारी आज भी दूसरी सरकारों वाली मानसिकता से जिले में कार्य कर रहे हैं। जिसने भी यह कृत्य किया है उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks