उत्तर प्रदेश में आपने दम पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस पार्टी- अजय लल्लू

उत्तर प्रदेश में आपने दम पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस पार्टी- अजय लल्लू

किसान पंचायत में हजारों की संख्या में जुटे किसान


गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी उक्त उद्गार कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने नगर के साईं मैरिज़ लॉन में व्यक्त किए। कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित किसान महापंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने आए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा समेत कुछ दल भ्रम फैला रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी अगला विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के साथ लड़ रही है यह सरासर अफवाह है। कांग्रेस अपने मजबूत इरादों के साथ प्रदेश में सभी 403 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारकर दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के कार्यकाल में बेरोजगारी, मंहगाई, भ्रष्टाचार और तीन नए कृषि कानूनों के जरिए किसानों का शोषण समेत अन्य जनविरोधी मुददों को लेकर आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जनता के समक्ष जाएगी। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से अगली सरकार बनाने के लिए आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि पिछले 32 वर्षों के दौरान प्रदेश की सत्ता में काबिज रही सपा, बसपा और भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों से राज्य बदहाली की कगार पर खड़ा है। कारखानों में ताले पड़े हैं, उद्योग धंधे चौपट हैं, नौजवान नौकरी के लिए राज्य से पलायन के लिए  मजबूर है। आगामी चुनाव में कांग्रेस सत्ता में आई तो किसानों का कर्जा माफ होगा और बिजली मुफ्त दी जाएगी।

 सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद ज़फ़र अली नक़वी ने कहा कि भाजपा की सरकार में किसानों की हालत बहुत दयनीय है किसान आत्महत्या कर रहा है। किसानों का हक कांग्रेस पार्टी दिलावा कर रहेगी उंसके लिए चाहें जितने धरना प्रदर्शन करना पड़े।

 इस मौके जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल, विपुल गुप्ता, गौरव मिश्रा, राजेश मौर्या , साकिर अली अंसारी, शुभम अग्निहोत्री, दिलशाद खान आदि कांग्रेसी  मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks