जनपदभर में 10 सितम्बर को मनाई जाएगी भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पंत की जयन्ती

जनपदभर में 10 सितम्बर को मनाई जाएगी भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पंत की जयन्ती

लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण यूट्यूब चैनल एवं फेसबुक पेज पर दिखाया जाएगा

एटा। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने सूचित किया है कि शासन के निर्देशानुसार आजादी के अमृत महोत्सब एवं चौरी चौरा शताब्दी समारोह की श्रंखला के अन्तर्गत 10 सितम्बर 2021 को भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पंत जी की जयन्ती के अवसर पर जनपदभर में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पंत जी का स्वतंत्रता संग्रमा आन्दोलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। स्वतंत्रता आंदोलन के अन्तर्गत पंत जी ने असहयोग आन्दोलन, साइमन कमीशन के बहिष्कार, नमक सत्याग्रह में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया था। पंत जी महान देश भक्त, कुशल प्रशासक, सफल वक्ता, तर्क के धनी तथा लेखनी से सशक्त थे। पंत जी उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री रहे तथा बाद में देश के गृह मंत्री के दायित्व का भी निर्वहन किया गया। सन् 1957 में महान देशभक्त, कुशल प्रशासक पंत जी को भारत की सर्वोच्च उपाधि “भारत रत्न“ से विभूषित किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि 10 सितम्बर को भारत रत्न पंत जी की जयन्ती के अवसर पर पंत जी की प्रतिमा, छाया चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि आदि कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 10 बजे से 10ः45 बजे तक समारोहपूर्वक कराया जाएगा। इसके अलावा जनपद के सभी शैक्षिक संस्थानों में भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पंत जी के व्यक्तित्व, कृतित्व तथा राष्ट्र के प्रति उनके योगदान से छात्र छात्राओं को अवगत कराया जाए। पंत जी की जयन्ती पर लोकभवन लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण यूट्यूब चैनल, फेसबुक पर भी किया जाएगा। शैक्षिक संस्थानों में छात्र, छात्राओं को उक्त कार्यक्रम का प्रसारण भी दिखाया जाएगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks