निधौली कलाँ पुलिस द्वारा एक वारण्टी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

एटा– थाना निधौली कलाँ पुलिस को मिली सफलता थाना निधौली कलाँ पुलिस द्वारा एक वारण्टी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय एटा व क्षेत्राधिकारी महोदय जलेसर के कुशल नेतृत्व मे वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निधौली कला पुलिस द्वारा एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। घटनाक्रमानुसार आज दिनांक 09.09.2021 को थाना निधौली कलां पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक वारंटी अभियुक्त को उसके घर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

अभियुक्त का नाम पताः-
1.अभियुक्त 1.बन्टू पुत्र चरन सिंह निवासी जौहरपुर थाना निधौली कलां जनपद एटा (सम्बन्धित केश न0 16/20 अ0स0 05/2019 धारा 452/323/324/506/308 भादवि0)
गिरफ्तार करने वाले कर्मचारीगण –
1.व0उ0नि0 श्री अनिल कुमार यादव

  1. का0 818 रामेश्वर सिंह 3.का0 1149 प्रिंश चौधरी

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks