प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलीगढ़ कार्यक्रम में एक हजार बसें लगाई जाएंगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलीगढ़ कार्यक्रम में एक हजार बसें लगाई जाएंगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में एक हजार बसों को लगाया जाएगा। लेकिन इन बसों को इकट्ठा करने के लिए मंथन जारी है। क्योंकि 311 बस मालिकों ने अपनी बसों को सरेंडर करा चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में जिले भर से कार्यकर्ताओं व लोगों को लाने के लिए बसों का इंतजाम किया जा रहा है।जिला प्रशासन ने करीब 100 बसों की डिमांड भेजी थी। अब एक हजार बसों को इकट्ठा करने का फरमान जारी हो गया है। यह फरमान आरटीओ अधिकारियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। क्योंकि एक हजार बस इकट्ठा करने में काफी परेशानी आ रही है। दरअसल, कोरोना काल में 311 बस मालिकों ने अपनी बसों को सरेंडर करा रखा है। जबकि अन्य मालिक अपनी बसों को सरेंडर कराना चाहते हैं, जो बस सरेंडर हैं, उन्हें चलवाया जाए तो ड्राइवर और कंडक्टर की व्यवस्था कहां से होगी। जबकि अन्य बसों को इकट्ठा करने में संयोजकों को मशक्कत करनी पड़ रही है। ये बसें नुमाइश मैदान में खड़ी की जाएंगी। इसके बाद इन्हें गंतव्य के लिए रवाना किया जाएगा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks