अब अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर मालगोदाम साइड से भी जा सकेंगे मुसाफिर,रिपोर्ट शुभम शर्मा

अब अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर मालगोदाम साइड से भी जा सकेंगे मुसाफिर
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर मालगोदाम साइड से आने वाले मुसाफिरों को अब आवागमन में इधर – उधर घूमकर नहीं आना पड़ेगा । रेल प्रशासन ने 10 सितंबर से इस गेट को खुलवाने का निर्णय लिया है । इसके लिए जिला प्रशासन को भी पत्र भेजकर अवगत कराया गया है । कोरोना संक्रमण को लेकर करीब डेढ़ साल से मालगोदाम साइड का गेट बंद था । स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम ने बताया कि रेल यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है । गेट खोलने के बारे में स्थानीय जिला कोरोना संक्रमण को देखते हुए यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिहाज से मालगोदाम साइड को बंद कर दिया गया था । यात्रियों को पुल पार कर आना – जाना पड़ता था ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks