जनपद न्यायालय एटा में 11 सितम्बर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

केवल माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं लखनऊ बेंच में 03 अक्टूबर 2021 को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

एटा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा के तत्वाधान में दिनांक 11.09.2021 दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है।
उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के अनुपालन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन पूर्व में निर्धारित दिनांक 11 सितम्बर 2021 को जनपद न्यायालय एटा में यथावत किया जायेगा। केवल माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं लखनऊ बेंच में दिनांक 03 अक्टूबर 2021 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है।
इस लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, दाण्डिक वाद धारा 138 एन0आई0 एक्ट, बैंक रिकवरी, श्रमिक वाद, जल एवं गृहकर वाद, विद्युत बिल, वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, दीवानी वादों, राजस्व वादों के साथ-साथ ई-चालानों से संबंधित वादों का भी निस्तारण सुलह-समझौते एवं संस्वीकृत के आधार पर किया जायेगा।
अतः जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा के तत्वाधान में दिनांक 11 सितम्बर 2021 दिन शनिवार को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों को चिन्हित करते हुए उनका अधिकाधिक वादों एवं मामलों को नियत एवं निस्तारित करायें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks