जुआ खेलते हुए नगदी व ताश पत्तों सहित 06 अभियुक्त किए गए गिरफ्तार

एटा ~ थाना जसरथपुर पुलिस को मिली सफलता,थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए नगदी व ताश पत्तों सहित 06 अभियुक्त किए गए गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री राघवेन्द्र सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना जसऱथपुर पुलिस द्वारा 06 अभियुक्त गण को 52 ताशपत्तों व 2220 रुपये नगदी सहित गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तारी:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा चलाये जा रहे अवैध जुआ/सट्टा के विरुद्ध अभियान के तहत जसरथपुर पुलिस द्वारा 06 नफर अभि0 गण को 52 ताश पत्तों व 2220 रुपये नगदी सहित मुखबिर की सूचना पर प्राथमिक विधालय ग्राम खानपुर थाना जसरथपुर एटा के पास से दिनांक 05/9/2021 को समय करींब 15. 17 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणो के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है|

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पता

  1. नाजिम खाँ पुत्र अब्दुल सलाम,
  2. समसुल पुत्र मसीउल्लाह,
  3. जरीफ खाँ पुत्र रशीद खाँ,
  4. भोले खाँ पुत्र इरशाद खाँ,
  5. जहीर खाँ पुत्र जमील खाँ,
  6. कल्लू उर्फ जलीस पुत्र रशीद खाँ
    समस्त नि0 गण ग्राम नदराला थाना जसरथपुर जनपद एटा

बरामदगी
1–52 ताशपत्ते
2– 2220 रुपये नगद

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल

  1. थानाध्यक्ष अमरेश कुमार त्यागी
  2. उ0 नि0 प्रवेंद्र कुमार
  3. का0 1281 संदीप कुमार
  4. का0 1310 हरिओम
  5. का0 1264 संजय कुमार
  6. का0 1228 मुकेश कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks