उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने आज किया जिला सम्मेलन,

एटा

उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने आज किया जिला सम्मेलन,

उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के तत्वधान में आज””राखी गेस्ट हाउस””में प्रथम जिला सम्मेलन कराया गया,जिसमें जिले के व्यापारी शामिल हुए, और प्रदेश अध्यक्ष बी.एस गुप्ता ने ब्यापारियों को संबोधित किया,

उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बीएस गुप्ता ने व्यापारियों की समस्या को लेकर सरकार के प्रति जताया आक्रोश, और कहा आने वाले विधानसभा चुनाव में सदर सीट पर जो भी विधान सभा का चुनाव लड़ेगा,अच्छी छवि देखकर ही प्रत्याशी को वोट करें,

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी छोटे बड़े व्यापारियों को सम्मान दिलाया जाएगा, सभी ब्यापारियों को समर्पित भावना से काम करते हुए संघर्षरत रहना है,

उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष वी.एस. गुप्ता ने कोरोना काल मे पत्रकारों द्वारा की गई रिपोर्टिंग की प्रशंशा करते हुए पत्रकारों को शॉल ओढ़ाकर सम्मान देते हुए कोरोना योद्धा का दिया प्रमाण पत्र, उन्होंने पत्रकारों को बताया कोरोना योद्धा,

उन्होंने कहा के विगत वर्षों में कोरोना काल की वजह से व्यापारियों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है, सरकार ने देश की हर वर्ग को विभिन्न प्रकार की सहायता की है, लेकिन व्यापारियों को आजतक कोई भी सहायता कियों नहीं मिली,

वही सेलटैक्स,जीएसटी के नाम पर अधिकारियों द्वारा ब्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है, लेकिन अब नही होने दिया जाएगा, अधिकारी अब संभल जाएं,अगर ब्यापारियों को परेशान किया तो अंजाम अच्छा नही होगा,

वही उन्होंने कहा कि प्रदेश में व्यापारियों की विकास में बड़ी भूमिका है, एक तरफ सरकार को राजस्व देता है, तो वहीं दूसरी तरफ जनता को उसकी आवश्यकता का सामान उपलब्ध कराता है,

सरकार द्वारा व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया गया पर, उसकी कमान पार्टी के इधर-उधर भटक रहे पार्टी नेताओं को सौंप दी गई है जिन्हें व्यापारियों की परेशानियों से कुछ लेना-देना नहीं है, उन्होंने गठन में ब्यापारियों को सम्लित करने की मांग की है,

वही आज बैठक में आगामी विधानसभा के चुनावों में एटा सदर सीट पर जो विधानसभा प्रत्याशी व्यापारियों के हितों को पूरा करने को प्रतिबद्ध होगा, उसी को व्यापारी एक राय होकर एकतरफा वोट करें,

एटा में अब किसी भी व्यापारी का अनावश्यक उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा, उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा है यदि किसी भी अधिकारी ने किसी प्रकार का उत्पीड़न किया तो जिले की इकाई उसका जमकर विरोध करेगी।

वहीं इस बैठक में रहे मौजूद आर एस एस के प्रदेश कारवाह श्री राजपाल सिंह चौहान और उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रितेश अग्रवाल, प्रभारी संजय गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय गुप्ता आगरा, आनंद गुप्ता कानपुर सहित जिले की कार्यकारिणी के पदाधिकारी अनुपम मिश्रा, अनूप मिश्रा , सुदीप मिश्रा सहित सभी ने भाग लिया उसके लिए प्रदेश अध्य्क्ष ने सभी को साधुवाद दिया।

अंत में जिला सम्मेलन के आयोजकों को इस कार्यक्रम के लिए बधाई देते हुए जिला अध्यक्ष विजय गुप्ता और वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूप मिश्रा सहित सभी पदाधिकारियों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks