शराब भट्टी व शराब बनाने के उपकरण तथा 20ली0 अवैध कच्ची अपमिश्रित शराब व यूरिया खाद के साथ किया गया गिरफ्तार

एटा ~ थाना जसरथपुर पुलिस को मिली सफलता, 01 अभियुक्त को शराब भट्टी व शराब बनाने के उपकरण तथा 20ली0 अवैध कच्ची अपमिश्रित शराब व यूरिया खाद के साथ किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री राघवेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जसरथपुर पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त रनवीर पुत्र मनफूल निवासी ग्राम बिजलई थाना जसरथपुर एटा को 20 लीटर अवैध कच्ची अपमिश्रित शराब व शराब भट्टी एवं शराब बनाने के उपकरण तथा यूरिया खाद व लहन सहित मुखबिर की सूचना पर बंद पड़ी फैक्ट्री की इमारत, वहद ग्राम नंगला पंचम थाना जसरथपुर एटा से दिनांक 05/9/2021 को समय करींब 05.30 बजे गिरफ्तार किया गया व मौके पर लहन नष्ट किया गया। मौके से 02 अभियुक्त भाग गए । गिरफ्तार शुदा व भागे हुये अभियुक्त गण के विरुद्ध थाना अलीगंज पर मुअसं- 158/2021 धारा 60/60(2) एक्साइज एक्ट व 272/273 भादवि पंजीकृत किया गया। थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी |

गिरफ्तार व भागे हुए अभियुक्तगण का नाम-पता

  1. रनवीर पुत्र मनफूल निवासी ग्राम बिजलई थाना जसरथपुर एटा
  2. विजय पुत्र ईश्वर दयाल नि0 अलूपुरा थाना कुरावली जनपद मैनपुरी (भागा हुआ)
  3. गोविन्द पुत्र सूरज पाल निवासी उपरोक्त (भागा हुआ)

बरामदगी का विवरण
20 ली0 अवैध कच्ची शराब अपमिश्रित व शराब बनाने के उपकरण एवं यूरिया खाद

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल

  1. थानाध्यक्ष अमरेश कुमार त्यागी
  2. उ0नि0 प्रवेंद्र कुमार
  3. का0 1281 संदीप कुमार
  4. का0 1310 हरिओम
  5. का0 1264 संजय कुमार
  6. का0 1228 मुकेश कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks