एटा – थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, थाना अलीगंज पुलिस द्वारा वर्ष 2020 से अवैध अपमिश्रित शराब की बिक्री करने की घटना में वाँछित चल रहा अभियुक्त अमन सिंह तोमर उर्फ निहाल किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा थाना अलीगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं 125/2020 धारा 60/62 आबकारी अधि0 व 272,188 भादवि की घटना में फरार चल रहा नामजद आरोपी अमन सिंह तोमर उर्फ निहाल पुत्र मुकेश उर्फ नन्हे निवासी अकबर पुर कोट थाना अलीगंज जनपद एटा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी। घटनाक्रमनुसार दिनांक 22.04.2020 को मुखबिर द्वारा थाना अलीगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अकबरपुर कोट में मिलावटी शराब बनने की सूचना मिली थी। मौके से 10 लीटर अवैध अपमिश्रित शराब एवं 20 पव्वा व 14 ढक्कन नाजायज व 64 पव्वा खाली बरामद हुये थे तथा अवैध अपमिश्रित शराब की बिक्री करने वाले अभियुक्त अमन आदि फरार हो गये थे। फर्द बरामदगी के संबंध में थाना अलीगंज पर मु0अ0स0 125/2020 धारा 60/62 आबकारी अधि0 व 272, 188 भादवि बनाम अमन सिंह तोमर उर्फ निहाल आदि 02 नफर उपरोक्त के विरूद्ध पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी:-
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना के फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना अलीगंज को निर्देशित किया गया। दिनांक 05.09.2021 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा वाँछित अभियुक्त अमन सिंह तोमर उर्फ निहाल पुत्र मुकेश उर्फ नन्हे निवासी अकबरपुर कोट थाना अलीगंज जनपद एटा को समय 11.28 बजे गिरफ्तार किया गया तथा थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता :-
1- अमन सिंह तोमर उर्फ निहाल पुत्र मुकेश उर्फ नन्हे निवासी अकबरपुर कोट थाना अलीगंज जनपद एटा
