जैथरा नेहरू कॉलेज में मनाया गया शिक्षक दिवस

जैथरा नेहरू कॉलेज में मनाया गया शिक्षक दिवस

एटा के कस्बा जैथरा के नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में आज शिक्षक दिवस के रूप में डॉक्टर राधाकृष्णन भारत के प्रथम उप राष्ट्रपति और भारत के मशहूर शिक्षक का आज जन्मदिन के रूप में शिक्षक दिवस मनाया गया।

जैथरा चेयरमैन व कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज के श्री विजेंद्र सिंह चौहान ने आज डॉक्टर राधा कृष्णन के बचपन के बारे में बताया राधा-कृष्णन किताब पढ़ने के बहुत शौकीन थे उनका जन्म के तमिलनाडु के तिरुतनी गांव में 5 सितंबर 1888 को हुआ था। डॉक्टर राधा कृष्णन का बाल्य काल्य तिरुतरी एवं तिरुपति जैसे धार्मिक स्थलों व्यतीत हुआ। यद्यपि इनके पिता पुराने विचारों के से लेकिन इनको क्रिस्चियन, मिशनरी, तिरुपति विद्या अध्ययन के लिए भेजा था दर्शनशास्त्र में .एम.ए करने के पश्चात भी मशहूर महाविद्यालय में दर्शनशास्त्र के सहायक प्राध्यापक नियुक्त हुए बाद में उसी कॉलेज के प्रधानाध्यापक रहे।तथा उनका देहांत 17 अप्रैल 1975 में हुआ था।

जिसमे उपस्थित कॉलेज प्रधानाचार्य श्री राम सिरोहन , प्रमोद मिश्रा, सौरभ दीक्षित, विनोद कुमार, सियादित्य सिंह राठौर, गीता वर्मा , रजनेश कुमार,संजीव कुमार, विवेक कुमार,आकाश कुमार,सूरज कुमार ,तनोज राठौर, राघवेंद्र सिंह आदि समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

गीली मिट्टी कुछ इस तरह कुमार सुंदर घड़े का आकार देता है। ठीक वैसे ही बच्चों को अच्छा इंसान बनाता है शिक्षक। मां बाप के अलावा बच्चा सबसे अधिक समय अपने शिक्षकों के साथ ही गुजारता है। यही वजह है कि शिक्षक बच्चों के व्यक्तित्व पर गहरा प्रभाव छोड़ते हैं शिक्षक न सिर्फ हमें शिक्षा देते हैं। वल्कि अच्छी-अच्छी बाते भी सिखाते हैं । जीवन जीने को लेकर भी कई अच्छी बात है छात्रों को साझा करते हैं। हर साल 5 सितंबर को देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के अवसर पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर देश भर के तमाम शिक्षण संस्थानों में अध्यापकों का सम्मान होता है और छात्र रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी देते हैं। पिछले कई सालों में स्कूल और कॉलेजों में अध्यापकों का महत्व अच्छे से समझ आया है। वहीं कई लोग बड़े और कामयाब होने के बाद भी अपने शिक्षकों को नहीं भूलते हैं। हर बार संदेश देते रहते है कभी तस्वीरों के जरिए कभी खास दिन पर अपने गुरु का आशीर्वाद लेते हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks