एटा– थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता,थाना जलेसर पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए तीन अभियुक्तों को नगदी सहित किया गिरफ्तार । जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक श्री ओ0पी0सिंह व क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री इरफान नासिर खान के निर्देशन में चैकिंग में अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा नगदी एवं ताश के पत्तों सहित 03 अभियुक्तों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 04.09.2021 को समय करीब 17:00 बजे थाना जलेसर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर जे0पी0एस स्कूल के पीछे तालाब के किनारे से तीन अभियुक्तों को जुआ खेलते हुए नगदी एवं 52 ताश के पत्तों सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगीः –
1 – 1650 रुपये
2 – 52 ताश के पत्ते
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
- उ0नि0 श्री देवदत्त सिंह
- का0 1303 योगेश कुमार
- का0 सतपाल सिंह
- चालक देवेंद्र सिंह
