एटा- थाना मलावन पुलिस को मिली सफलता, थाना मलावन पुलिस द्वारा 03 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय एटा के आदेश के अनुपालन में श क्षेत्राधिकारी सकीट के निर्देशन में वारंटी तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मलावन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर वारण्टी अभियुक्तों के घर पर दबिश देकर 03 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
- .ग्वालेन्द्र उर्फ मोनू पुत्र श्री सुरेश निवासी नगला सूड़ा थाना मलावन एटा
2.राजपाल पुत्र श्री मोती निवासी ग्राम नगला भूपाल थाना मलवान एटा
3.योगेन्द्र पुत्रगण श्री मोती निवासी ग्राम नगला भूपाल थाना मलवान एटा
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1.उ० नि० श्री सुरेश सिंह
2.उ0नि0 श्री राहुल बालियान
3.. HC 424 नूरुद्दीन
4.का0 626 राजू बघेल
