65 वर्षीय वृद्धा की हत्या की घटना में वांछित चल रहा नामजद आरोपी प्रदीप कुमार उर्फ सीटू गिरफ्तार

एटा – थाना रिजोर पुलिस को मिली सफलता, तीन दिन पूर्व ग्राम नंदपुर खोड़रा में हुई 65 वर्षीय वृद्धा की हत्या की घटना में वांछित चल रहा नामजद आरोपी प्रदीप कुमार उर्फ सीटू गिरफ्तार, जायदाद के लालच में सगे भतीजे ने ही की थी बुआ की हत्या वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में थाना रिजोर पुलिस द्वारा थाना रिजोर पर पंजीकृत *मुअसं- 140/2021 धारा 302 भादंवि* की घटना में फरार चल रहे नामजद आरोपी प्रदीप कुमार उर्फ सीटू को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना :-* दिनांक 02.09.2021 को वादी श्री रामअवतार पुत्र गीतम सिंह निवासी ग्राम नंदपुर खोड़रा थाना रिजोर, एटा द्वारा थाना रिजोर पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 01.09.2021 को वादी की भाभी सरला देवी पत्नी स्व. अनवर सिंह की उनके द्वारा गोद लिए गए उनके भतीजे प्रदीप कुमार उर्फ सीटू पुत्र अरविंद निवासी ग्राम रठेरा थाना दन्नाहार, मैनपुरी ने जायदाद के लालच में आकर हत्या ‌कर दी है, और मौके से फरार है। इस सूचना पर थाना रिजोर पर *मुअसं- 140/2021 धारा 302 भादंवि* बनाम प्रदीप कुमार उर्फ सीटू पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी :-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक रिजोर श्री संजीव कुमार त्यागी को निर्देशित किया गया। दिनांक 03.09.2021 को थाना रिजोर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त प्रदीप कुमार उर्फ सीटू को समय करीब 13.45 बजे ग्राम रजिपुरा के पास नाजिरपुर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना रिजोर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ एवं अनावरण – अभियुक्त शीटू उर्फ प्रदीप ने पूछने पर बताया कि उसकी बुआ सरला देवी के कोई सन्तान नहीं थी तो सरला देवी ने उसे 10-12 साल पहले अपने पास रख लिया था, सरला देवी के पति आर्मी थे जिनकी 3-4 वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। उनकी पैन्शन करीब 11000 रूपये जो उसकी बुआ को मिलते थे। आरोपी ने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व बुआ से चुपके से वसीयत अपने नाम करा ली। रक्षाबंधन के बाद बुआ से अपने घर बनाने के लिए 01 लाख रूपये माँगे तो बुआ ने नहीं दिये और दिनांक 01/09/2021 को उसने मोटरसाइकिल के बीमा के लिए 1500 रूपये माँगे तो बुआ ने मुश्किल से पहले 1000 रुपये दिये, उसने फिर जिद की तो बुआ गाली गलौज करने लगी। और बाद में 500 रूपये और दिये और बोली जा मरजा कहीं जाके, कुछ दिनों से बुआ अपने परिवार वालों की तरफ ज्यादा ध्यान देने लगी थी। इन्ही सब बातों से उसे गुस्सा आ गया और सोचा कि बुआ कहीं अपने परिवार वालों को खेती का बैनामा ना करा दें। बुआ ने वसीयत के असली कागज भी कहीं छिपा दिये। उसके बार बार मांगने पर भी जब बुआ ने कागज नहीं दिए तो उसे यह शक होने लगा कि कहीं बुआ का मन ना बदल जाये और जमीन किसी और को या नीलम को न दे दे। जिसे बुआ ने बचपन से अपने पास रखा था तथा उसकी शादी भी की थी। इसलिए उसने दिनांक 01.09.2021 को दोपहर के बाद जब बुआ दवा खा के चारपाई पर घर में सो रही थी तौलिया से गर्दन में ऐंठा फंसाकर मारना चाहा तो वह चिल्लाने लगी तो उसने सरला देवी के मुंह में उनके पास पड़े ब्लाउज को ढूँस दिया तथा तौलिये से गर्दन अमेंठ कर चारपाई की पाटी से बाँध दिया जिससे उनके मुँह, कान व नाक से खून निकलने लगा, जो उसके हाथों में भी लग गया, हाथों में लगे खून को उसने वहीं पर पड़े डंडे से पौंछकर डण्डे को वहीं दीवार के किनारे टेक दिया। तथा अपने हाथ को नल के पास रखी बाल्टी में धुलकर मोटरसाइकिल लेकर मोटरसाइकिल का बीमा कराने एटा चला आया। बाद में आरोपी को फोन से गांव के लोगों ने बताया कि उसकी बुआ चारपाई पर मरी हुई पड़ी है। वह एटा से गाँव न जाकर इधर-उधर छिपा रहा।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- प्रदीप कुमार उर्फ सीटू पुत्र अरविंद निवासी ग्राम रठेरा थाना दन्नाहार, मैनपुरी

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1- प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार त्यागी
2- उपनिरीक्षक उदय वीर सिंह
3- आरक्षी रोहित वर्मा
4- आरक्षी धर्मसिंह
5- आरक्षी चालक अनुज कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks