प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन का आंकड़ा 07 करोड़ 69 लाख 93 हजार के पार

उत्तर प्रदेश : कोविड अपडेट

● प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन का आंकड़ा 07 करोड़ 69 लाख 93 हजार के पार हो चुका है। अब तक 06 करोड़ 46 लाख से अधिक नागरिकों ने कोविड से बचाव के लिए टीके की कम से कम एक खुराक प्राप्त कर ली है। यह देश के किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टीकाकरण है।

● कोविड की ताजा स्थिति के मुताबिक प्रदेश के 24 जनपदों में एक्टिव केस शून्य हैं। जनपद अलीगढ़, अमेठी, अमरोहा, अयोध्या, बागपत, बलिया, बांदा, बस्ती, बिजनौर, चित्रकूट, देवरिया, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, ललितपुर, महोबा, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, शामली और सीतापुर में आज कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं।

● विगत 24 घंटे में हुई टेस्टिंग में 63 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि मात्र 12 जनपदों में इकाई अंक में मरीज पाए गए।

● वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 300 से भी कम रह गई है। आज प्रदेश में कोरोना के कुल 250 मरीज है। कोरोना की रिकवरी दर 98.7% है। विगत दिवस दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.01% रही।

● अब तक 07 करोड़ 32 लाख 18 हजार 111 कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है।

● विगत 24 घंटे में 02 लाख 31 हजार 390 कोविड सैम्पल की जांच की गई और 26 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 15 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए।

● अब तक 16 लाख 86 हजार 323 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks