दिल्ली विधानसभा में मिली ‘गुप्त सुरंग’, लाल किले तक जाता है अंडरग्राउंड रास्ता,

दिल्ली विधानसभा में मिली ‘गुप्त सुरंग’, लाल किले तक जाता है अंडरग्राउंड रास्ता,

दिल्ली विधानसभा में गुरुवार को रहस्यमयी सुरंग का पता चला है, जो कि लाल किले तक जाती है. इस बारे में दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल ने कहा कि यह सुरंग विधानसभा को लाल किले से जोड़ती है और स्वतंत्रता सेनानियों को स्थानांतरित करते समय अंग्रेजों द्वारा विरोध से बचाव के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता था.

इसके अलावा राम निवास गोयल ने कहा जब मैं 1993 में विधायक बना तो यहां मौजूद सुरंग के बारे में अफवाह उड़ी जो लाला किले तक जाती है. इसके बाद मैंने इसके इतिहास की खोज करने की कोशिश की, लेकिन कुछ स्पष्टता नहीं थी. वहीं, उन्‍होंने कहा कि अब हमें सुरंग का मुंह मिल गया है, लेकिन इसे आगे नहीं खोद रहे हैं, क्योकि मेट्रो परियोजनाओं और सीवर लाइन के कारण सुरंग के सभी रास्ते नष्ट हो गए हैं.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks