जिला योजना समिति के 16 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित
सहायक निर्वाचन अधिकारी ने नवनिर्वाचित सदस्यों को वितरित किए प्रमाण पत्र

एटा। जिला मजिस्ट्रेट/निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने सूचित किया है कि जनपद एटा में जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्यों में से जिला योजना समिति के लिए वर्गवार निर्धारित संख्या में सदस्य/सदस्यों को निर्वाचित किया जाना है। जिसके तहत जिला पंचायत सदस्यों में से अनारक्षित वर्ग के 7, अनारक्षित वर्ग महिला के 3, अनुसूचित जाति के 3, अनुसूचित जाति महिला के 2, अन्य पिछड़ा वर्ग के 3, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के 2 सदस्य निर्वाचित किए जाने हैं।
सहायक निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जिला योजना समिति के सदस्य हेतु जनपद के 30 जिला पंचायत सदस्यों में 20 सदस्यों को जिला योजना समिति का सदस्य बनना है। जिसके अन्तर्गत जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय कक्ष में नामांकन पत्र दाखिल करने वाले 16 उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने नवनिर्वाचित जिला योजना समिति के सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
जिला योजना समिति के सदस्य हेतु अनारक्षित वर्ग से जुगेन्द्र सिंह, दुर्गेश कुमार, देवेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह, विनोद यादव एवं अनारक्षित वर्ग महिला हेतु भूरी देवी, सुमन देवी, सोनी यादव तथा अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु अनिल कुमार, सुखवेन्द्र एवं अन्य पिछड़ा वर्ग महिला हेतु अमरलता, सुनीता एवं अनुसूचित जाति हेतु अरविन्द, गजेन्द्र सिंह, गिरन्द तथा अनुसूचित जाति महिला हेतु यशोदा देवी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।
प्रमाण पत्र वितरण के दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सुधाकर मैथिल, वरिष्ठ सहायक सुरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।