अलीगढ़ शहर को पुराने बाईपास के चौड़ीकरण की मिलेगी सौगात,रिपोर्ट शुभम शर्मा

अलीगढ़ शहर को पुराने बाईपास के चौड़ीकरण की मिलेगी सौगात
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व जनप्रतिनिधियों से वार्ता के बाद शहर को पुराने बाईपास के चौड़ीकरण की सौगात मिलने जा रही है । पीडब्ल्यूडी ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है और जल्द काम शुरू होने संकेत हैं । पीडब्ल्यूडी के अनुसार क्वार्सी चौराहे से एटा चुंगी और दाऊद खां की ओर यह बाईपास 7 से मीटर और क्वार्सी से महेशपुर नादा की ओर 7 से 14 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा । पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता मंसूर अल हसन सिद्दीकी बताते हैं कि शहर के पुराने बाईपास के चौड़ीकरण को लेकर लंबे समय से मांग चल रही है । इसी क्रम में इस परियोजना को मंजूरी मिली है उन्होंने बताया कि कुछ स्थानों पर बाईपास पर जगह कम है , उस तरफ इसे 7 से बढ़ाकर 10 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा । जिस जगह पर जगह पर्याप्त है , वहां 7 से बढ़ाकर 14 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा । जल्द ही यह काम शुरू हो जाएगा ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks