
एटा ~ थाना मिरहची पुलिस को मिली सफलता, मिरहची पुलिस द्वारा एक अभियुक्त एक अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक श्री ओम प्रकाश सिंह व क्षेत्राधिकारी श्री सुनील कुमार त्यागी सर्किल सदर के निर्देशन में अवैध असलहा तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना मिरहची पुलिस द्वारा एक अभियुक्त राजेश को एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। दिनांक 02.09.2021 को थाना मिरहची पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कस्बा मिरहची से एक अभियुक्त राजेश पुत्र करन सिंह निवासी फरीदपुर थाना मारहरा जनपद एटा को समय करीब 22:15 बजे गिरफ्तार किया गया। जिसके संबंध में अभियुक्त के विरूद्ध थाना मिरहची पर मु0अ0सं0 195/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- राजेश पुत्र करन सिंह निवासी फरीदपुर थाना मारहरा जनपद एटा।
बरामदगी-
1- एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस।