स्मैक माफिया ने खोली पुलिस की पोल, बोला- हर महीने बीट कांस्टेबल से लेकर अफसरों तक देता था रुपये

यूपी: स्मैक माफिया ने खोली पुलिस की पोल, बोला- हर महीने बीट कांस्टेबल से लेकर अफसरों तक देता था रुपये

उत्तर प्रदेश के मेरठ में स्मैक माफिया तस्लीम ने जेल जाने से पहले पुलिस वालों की पोल खोल दी। हैरान की बात यह है कि बीट कांस्टेबल से लेकर पुलिस अफसरों तक हर माह रुपये देने की बात बताई। पुलिस विभाग के एक अधिकारी इस मामले की गोपनीय जांच कर रहे हैं।

रेलवे रोड थाना क्षेत्र के मछेरान में रहने वाले स्मैक माफिया तस्लीम का मेरठ समेत कई जिलों में बड़ा नेटवर्क है। नशे के सौदागर तस्लीम ने कई लोगों को इसका आदी बना दिया। पुलिस ने कुर्की के बाद माफिया को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को उसे जेल भी भेज दिया। लेकिन जेल जाने से पहले तस्लीम ने सदर बाजार और रेलवे रोड थाना पुलिस की पोल खोल दी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, माफिया तस्लीम ने बताया कि रिश्तेदार के जरिये उसकी पुलिस से अच्छी सेटिंग थी। वह हर माह सिपाही से लेकर अधिकारी तक रुपये पहुंचाता था। किस-किस को कितने रुपये तस्लीम के पास से आते थे। यह सब पुलिस के एक अधिकारी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया है। मामले की गोपनीय जांच चल रही है। बताया जा रहा है कि तस्लीम का रिश्तेदार रेलवे रोड थाना पुलिस के ज्यादा करीब है। वह बिजली का काम करता है।

हालांकि, अभी इस मामले में कोई अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है। तस्लीम ने बताया कि उसकी बेटी की शादी थी। जिसके चलते उसने अपने घर की कुर्की रुकवाने के लिए पुलिस को पैसा भी दिया था। उसने एक तत्कालीन एसओ, दरोगा और 10 पुलिसकर्मियों पर यह आरोप लगाए हैं। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच करेगी। जो गलत होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks