
एटा 30 अगस्त एटा जिला व शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक की समीक्षा व राष्ट्रीय चेयरमैन जनाब इमरान प्रतापगढ़ी जी के भव्य स्वागत की तैयारियों को लेकर बैठक हुई जिसमें उ०प्र० कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सैय्यद मुनीर अकबर जी का फूलमालाओं से स्वागत किया मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए बैठक की अध्यक्षता डॉ मिजीउद्दीन हमद साहब ने संचालन शहर चेयरमैन रियाज़ अब्बासी ने किया। साथ में प्रदेश सचिव प्रभारी एटा विंसेंट जोयल भी रहे
बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री सैय्यद मुनीर अकबर ने कहा कि 6 सितम्बर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी साहब के प्रथम लखनऊ आगमन पर भव्य स्वागत करने व कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में 6 सितम्बर को लखनऊ परिवर्तन संकल्प महासम्मेलन में शामिल होने की बात कही जिस पर बैठक में मौजूद सभी कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं ने विश्वास दिलाया एटा से सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल होगे।
श्री सैय्यद मुनीर अकबर व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक कांग्रेस व डॉ मिजीउद्दीन हमद ने कहा आज अल्पसंख्यक पूरी तरह से काँग्रेस पार्टी की ओर देख रहा है जो पार्टियां केवल वोट लेने का कार्य कर रही थीं उन्होंने अल्पसंख्यकों को धोखा देने का काम किया है।अल्पसंख्यकों व जनहित के कार्यों जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए सड़कों पर संघर्ष को गति प्रदान करनी होगी तभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश उत्पन्न होगा।
श्री विंसेंट जोयल व एटा शहर अध्यक्ष विनित पराशर ने कहा केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकारों में अल्पसंख्यकों पर अत्याचारों की घटनाओं में बहुत इज़ाफ़ा हुआ है अभी ताज़ा उदाहरण इंदौर में चूड़ी बेचने वाले को मुसलमान होने पर पीटा जाता है कानपुर में रिक्शा चलाने वालो को मारा जाता है उससे जय श्रीराम के नारे लगाने के लिए मजबूर किया जाता है धार्मिक उन्माद पैदा करना चाहते है नफरत का ज़हर घोलने पर आमादा है वो मर्यादा पुरुषोत्तम राम का भी अपमान कर रहे है सिर्फ इसलिए कि वो मुसलमान है
पूर्व जिलाध्यक्ष चौबे सिंह धिनकर व शहर चेयरमैन रियाज़ अब्बासी ने कहा कि इनकी सरकारों में न अल्पसंख्यक, किसान, दलित, पिछड़ा व सर्वण समाज कोई सुरक्षित नही भाजपा धार्मिक उन्माद फैलाकर चुनावी फायदा लेने की कोशिश कर रही है उसकी कोशिश को देश व प्रदेश की अमनपसंद आवाम व कांग्रेस के कार्यकर्ता कभी कामयाब नही होने देगे।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप प्रदेश सचिव असद फारूक, एहतेशाम मुनीर, शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक के शहर महासचिव लल्ला बाबू अल्पसंख्यक शहर महासचिव मोहम्मद अफजाल अल्पसंख्यक के शहर सचिव मोहम्मद आसिफ निधौली कला के ब्लॉक अध्यक्ष कयाम बरकाती जी जलेसर के ब्लॉक अध्यक्ष भूरी सिंह जलेसर के नगर अध्यक्ष संजु राजा, गगन सविता , पंडित जी अमन दानिश राहुल से आदि लोग उपस्थित रहे।